首页 > GAME > 游戏 > 正文

微信公众平台

Azul Song Controversy: 3 हफ्ते में ही 43 मिलियन व्यूज... क्यों Guru Randhawa का गाना 'अजुल' पर मचा बवाल?_我的网站

学校2013

A |      जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। शहर में स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने ठोस कदम उठाया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चार प्रमुख स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर उनके स्कूलों की छुट्टी के समय में बदलाव किया है, जिससे एक ही समय पर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को कम किया जा सके। , एसपी यातायात सुभाषचंद्र ने अपने कार्यालय में केसीएम इंटर कालेज, पीएमएस स्कूल, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज और चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद केसीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, पीएमएस स्कूल के प्रधानाचार्य मैथ्यू पी. अलंचेरिल, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रेनुका जोयल और चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीर सिंह ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। बैठक में तय किया गया कि केसीएम इंटर कालेज की छुट्टी अब दोपहर 1:15 बजे होगी, जबकि पीएमएस स्कूल की छुट्टी 1:40 बजे की गई है। , मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कालेज की छुट्टी का समय 1:30 बजे और चित्रगुप्त इंटर कालेज की छुट्टी दोपहर दो बजे निर्धारित किया गया है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी एक ही समय पर होने के कारण सड़कों पर अत्यधिक भीड़ हो जाती थी, जिससे न सिर्फ जाम लगता था बल्कि छात्रों और अभिभावकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समय में यह परिवर्तन ट्रायल के तौर पर किया गया है और आगामी दिनों में इसकी समीक्षा की जाएगी। , अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो अन्य स्कूलों में भी इसी तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। महिला थाने के सामने तैनात किए अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मी शहर में बुधवार को यातायात पुलिसकर्मी एक्शन में नजर आए। मंगलवार को दोपहर एसएसपी सतपाल अंतिल जिस स्थान पर फंसे थे वहां पर बुधवार को अतिरिक्त यातायातकर्मी तैनात कर दिए गए। , उधर कमिश्नर रोड पर सड़क किनारे खड़ी चार कारों को यातायात पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उधर अन्य मार्गों पर तो जाम नहीं लगा, लेकिन जेल रोड पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। माइक लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस एसएसपी जाम में फंसे तो यातायात पुलिस शहर में जाम न लगे इसको लेकर पूरे दिन एक्शन में नजर आई। , यातायात पुलिसकर्मी माइक से पूरे दिन सड़कों पर उतरकर अलाउंस करते हुए नजर आए। वर्जन- चार स्कूलों के प्रधानाचार्यों से बात करके छुट्टी का समय परिवर्तन कराया गया है। इससे शहर में लगने वाली जाम से राहत मिलेगी। सुभाषचंद्र गंगवार, एसपी यातायात 。    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) इन दिनों अपने नए गाने अजुल (Azul) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह गाना जब से रिलीज किया गया है, तभी से यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहा है। तीन हफ्तों में ही म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में अजुल गाना 12वें नंबर पर है।,सिर्फ इतना ही नहीं, गुरु रंधावा के इस गाने कोअभी तक 43 मिलियंस से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक तरफ लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर 33 साल के सिंगर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन पर अजुल गाने के जरिए स्कूली लड़कियों का कथित तौर पर यौन शोषण करने और हिंसक व्यवहार को सामान्य बनाने का आरोप लगाया है।,दरअसल, गुरु रंधावा के इस गाने में स्कूली लड़कियों को दिखाया गया है और गाने में शराब का जिक्र भी है जो लोगों को रास नहीं आ रहा है। एक यूजर ने कहा, "मुझे हमेशा से गुरु रंधावा से नफरत रही है और अब उनके हालिया म्यूजिक वीडियो अजुल ने मुझे उनसे नफरत करने की और भी वजहें दे दी हैं। महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करना संगीत नहीं है। पेडोफीलिया संगीत नहीं है।",यह भी पढ़ें- बुरी तरह घायल हुए पंजाबी सिंगर Guru Randhawa, सिर की चोट से लेकर चेहरे के निशान ने बढ़ाई फैंस की चिंता एक ने कहा, "गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो वाहियात है। एक बड़ा आदमी एक स्कूल गर्ल की तरफ तुरंत आकर्षित हो जाता है और इसे रोमांटिक बना दिया जाता है??? हमने कब से पेडो बिहेवियर को नॉर्मल कर दिया।",

Guru Randhawa’s new music video is disgusting. a grown ass man is instantly attracted to a school girl and this is romanticised??? Since when did we normalise pedo behaviour— chicken pasta lover (@khushiisukhija) August 22, 2025

एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "अपने ट्रेडिशनल इन्फ्लुएंस के चलते गुरु रंधावा को बेहतर पता होना चाहिए। किसी संगीत वीडियो में स्कूली लड़कियों को वस्तु के रूप में दिखाना कला नहीं, बल्कि नुकसानदेह है। बचपन में छेड़छाड़ जैसी चीजों से गुजरने वाली मैं जानती हूं कि यह व्यवहार पहले से ही कितना सामान्य हो गया है। इसे ग्लैमराइज करना बंद करना चाहिए।" Guru,इसी तरह सोशल मीडिया पर गुरु रंधावा को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। दूसरी ओर गुरु अपने गाने सिर्रा को लेकर भी मुश्किल में फंस गए हैं। गाने में एक लाइन है जिसमें अफीम का जिक्र किया गया है। उन पर अफीम को प्रमोट करने का आरोप लगा है। साथ ही उन्हें समन भी भेजा गया है।,यह भी पढ़ें- Guru Randhawa और T-Series के बीच डेढ़ साल से चल रहा है मनमुटाव? सिंगर ने फैन के ट्वीट पर लिखा- बड़े लोगों की...。

Current article:http://r1o.cousizhegaobaolengkuo.bond/list_kjynvdk/t60grc2.html

Published on:15:56:38



声明:所发布的内容均来源于互联网,目的在于传递信息,但不代表本站赞同其观点及立场,版权归属原作者,如有侵权请联系删除。
腐女

微信公众平台

乔家大院